Ad Code

Home Remedies for Varicose Veins | वैरिकोज वेन्स के घरेलू उपाय

वैरिकोज वेन्स एक आम समस्या है, जिसमें नसों का आकार बढ़ जाता है और वे दिखने लगती हैं। इसमें नसों का गुच्छा बन जाता है, जिसे स्पाइडर वेन्स भी कहते हैं। यह आमतौर पर पिंडली या जांघ की नसों में होती हैं। जब इन भागों की नसें कमजोर पड़ जाती हैं या खून के बहाव को नियमित रखने वाले वाल्व ठीक से काम करना बंद कर देते हैं तो यह समस्या शुरू होती है। इस स्थिति में आपके पैरों में दर्द, थकान और जलन महसूस होती है, साथ ही झुनझुनी या पैरों में भारीपन भी लगने लगता है।

इस बीमारी का चिकित्सीय और सर्जिकल इलाज महंगा हो सकता है। वैरिकोज वेन्स की गंभीरता को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं। यह उपाय वैरिकोज वेन्स के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे।

तो चलिए फिर इस लेख में हम आपको वैरिकोज वेन्स के घरेलू उपायों के बारें में बताते हैं –

वैरिकोज वेन्स का घरेलू नुस्खा है व्यायाम - Varicose veins ka gharelu nuskha hai vyayam
रोजाना व्यायाम करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। व्यायाम करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है। ब्लड प्रेशर असंतुलित रहने से भी वैरिकोज वेन्स की समस्या शुरू होती है। कम गति वाले व्यायाम करने से पिंडली की मांसपेशियां सही तरीके से काम करती हैं। आप रोजाना कम गति वाले व्यायाम जैसे स्विमिंग, चलना, साइक्लिंग, योग आदि कर सकते हैं। ऐसे कोई भी व्यायाम जिसमें आपके पैरों का इस्तेमाल हो रहा है जैसे दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना आदि इनसे आपके पैरों की मांसपेशियों में सुधार होगा जो कि ह्रदय तक रक्त को पहुंचाएगा और पिंडली में खून को इक्खट्ठा होने से रोकेगा।

वैरिकोज वेन्स की समस्या ठीक करने के लिए वजन नियंत्रित रखें - Varicose veins ki samasya theek karne ke liye vajan niyantrit rakhe
अधिक वजन होने से शरीर के ज्यादातर सभी हिस्सों में तनाव बढ़ता है और इससे आपकी जीवनशैली सुस्त हो जाती है। सुस्त जीवनशैली की वजह से आपका चलना-फिरना भी कम हो जाता है।

जिन लोगों का वजन सामान्य से ज्यादा होता है आमतौर पर खून को टांगों से वापस हृदय तक पंप करने की प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती। साथ ही, आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आपकी रक्त वाहिकाओं में खून की मात्रा भी अधिक है। रक्त वाहिकाओं में अधिक खून होने के कारण उनमें दबाव और तनाव बढ़ जाता है। अगर आपको वैरिकोज वेन्स की समस्या है तो रोजाना वजन मापे और अधिक वजन को कम करने की कोशिश करें।

वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने के लिए फाइबर से समृद्ध आहार खाएं - Varicose veins se chutkara pane ke liye fiber se samridh aahar khaye
फाइबर की मदद से आंतों के कार्य को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार खाने की कोशिश करें। मल त्याग करने में अधिक जोर लगाने से पेट के अंदरूनी भाग पर अधिक दबाव पड़ सकता है, इससे नसें और वाल्व खराब हो सकती हैं।

अपने आहार में फाइबर से समृद्ध आहार मिलाएं जैसे साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ, गेहूं, ओट्स, नट्स, अलसी के बीज, मटर, बीन्स, अंजीर, एवोकाडो, टमाटर, ब्रोकली, गाजर, पत्ता गोभी, प्याज, शकरकंद आदि।