Ad Code

Home Remedies to Remove Stitches Marks : टांके के निशान कैसे मिटाये और क्रीम

टांकें आमतौर पर गहरे घाव या चोट या ऑपरेशन के समय लगाएं जाते हैं और टांकों को कुछ समय तक पानी से दूर रखा जाता है। टांकों को साफ करने के लिए गीले कपड़े या गीली रूई का उपयोग करते हैं। हर किसी की त्वचा के ठीक होने का तरीका अलग-अलग होता है और कभी-कभी टांकें लगने के बाद निशान रह जाते हैं। टांकें के निशान हटाने के लिए आप कई बेहतरीन उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको ऐसा ही कुछ उपाय, तरीके और नुस्खे बताये हैं। इन उपायों और क्रीम की मदद से टांकें के निशान कम करने में मदद मिलेगी।

टांके के निशान हटाने के उपाय इस प्रकार हैं -

टांके के निशान हटाने के लिए खीरा लगायें - Tanke ke nishan hatane ke liye kheera lagaye
सामग्री -
दो से तीन खीरे के टुकड़े। (और पढ़ें - खीरे के फायदे)
थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां। (और पढ़ें - पुदीने के फायदे)
आधा बड़ी चम्मच नींबू का जूस। (और पढ़ें - नींबू के फायदे)
एक अंडा।

बनाने व उपयोग करने का तरीका -
सबसे पहले खीरे के बीज निकाल लें और फिर इसे मिक्सर में डालकर मिक्स कर लें।
अब खीरे में पुदीने की पत्तियां और नींबू का जूस भी मिला दें।
अब एक अंडे को तोड़कर उसकी जर्दी को एक कटोरे में डाल लें।
फिर मिक्सर में मौजूद मिश्रण को अंडे के साथ मिला लें।
अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
रोजाना लगाते रहने से आपको टांके के निशान कम होते दिखने लगेंगे।

टांके के निशान मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें - Tanke ke nishan mitane ke liye nimboo ka istemal kare
सामग्री -
एक बड़ी चम्मच नींबू का जूस।

बनाने व उपयोग करने का तरीका -
सबसे पहले एक रूई लें।
अब रूई को नींबू के जूस में डुबोएं और फिर रूई को टांके के निशान पर लगाएं।
इस बात को सुनिश्चित कर लें कि नींबू का जूस अच्छे से टांकों के निशान पर लग गया हो।
अब उस क्षेत्र को 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
अगर आपने नींबू का जूस चेहरे या हाथ पर लगाया है तो बाहर सूरज के सामने न जाएं। इससे आपकी त्वचा संवेदनशील हो सकती है।
अगर इस उपाय को इस्तेमाल करते समय आपको किसी भी प्रकार की जलन, खुजली या दर्द होता है तो कुछ दिनों तक इस उपाय का उपयोग न करें।

टांके के निशान मिटाने के लिए प्याज का जूस लगायें - Tanke ke nishan mitane ke liye pyaj ka juice lagaye
सामग्री -
एक बड़ी चम्मच प्याज का जूस।

बनाने व उपयोग करने का तरीका -
सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच प्याज का जूस लें।
अब प्याज के जूस में रूई डालें और रूई को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
लगाने के बाद दस मिनट तक मिश्रण को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
फिर त्वचा को पानी से धो दें।
इस उपाय का असर आपको धीरे-धीरे दिखेगा इसलिए थोडा धैर्य रखें।