Ad Code

यूरिन इंफेक्‍शन को दूर करने के उपचार - Home remedies for Urine Infection

कई महिलाओं को यूरिन करते समय जलन की शिकायत होती है। यूरिन में जलन होना आम समस्या है, लेकिन वक्त रहते अगर इसका इलाज ना किया जाए तो ये घातक बीमारी बन जाती है। इसलिए यूरिन में जलन की शिकायत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से जलन बंद हो जाती है और आराम मिल जाता है।


यूरिन में दर्द और जलन का मुख्य कारण इंफेक्‍शन होता है। जो कि कई कारण से हो जाता है, कुछ महिलओं को बैक्टीरिया के कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या यूटीआई हो जाता है। इस इंफेक्‍शन के कारण यूरिन के दौरान जलन होती है और कई बार बुखार भी आ जाता है। दरअसल हमारे शरीर को नॉर्मल बैक्‍टीरिया फ्लो की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार ब्लैडर और यूरेथा में ई कोली बैक्टीरिया अधिक हो जाते हैं और इसके कारण यूटीआई हो जाता है। ये इंफेक्‍शन होने पर यूरिन करते समय जलन, दर्द होने के साथ-साथ पीठ के निचले हिस्से में दर्द और तेज बुखार की शिकायत भी हो जाती है।


कई महिलाओं को सेक्‍शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज और वेजाइना इंफेक्‍शन भी हो जाता है। ये इंफेक्‍शन होने पर भी यूरिन के दौरान जलन और दर्द होती है।


इस कारणों से भी होता है इंफेक्‍शन –

किडनी स्‍टोन
किडनी स्‍टोन होने पर यूरिन पर असर पड़ता है और कई बार ये इंफेक्‍शन का रुप ले लेता है। ये इंफेक्‍शन होने पर मतली, उल्टी, बुखार और ठंड जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई महिलाओं को तो पीठ और बाजू में दर्द की शिकायत तक हो जाती है।

ओवेरियन सिस्‍ट
ओवेरियन सिस्‍ट होने पर यूरिन के दौरान जलन होने के अलावा पीरियड्स के दौरान मन खराब होता है और पेट में दर्द होती है। कई महिलाओं को ब्रेस्‍ट में भी दर्द की शिकायत हो जाती है।


रासायनिक संवेदनशीलता
साबुन, इत्र या रासायनिक उत्पादों का प्रयोग करने से भी यूरिन में जलन की शिकायत हो जाती है। दरअसल रासायनिक उत्पादों का प्रयोग करने से वेेेेजाइना और यूरिनरी ट्रैक्ट का पीएच बिगड़ जाता है और ये इंफेक्‍शन का कारण बनता है।


इंफेक्‍शन को दूर करने के उपचार
इंफेक्‍शन होने पर अधिक से अधिक पानी पीएं। पानी पीने से ये इंफेक्‍शन जल्द ही खत्म हो जाता है। आप चाहें तो नींबू पानी या नारियल पानी भी पी सकते हैं। इंफेक्‍शन होने पर तरल चीजों का ही सेवन करें। वहीं इसके बाद भी अगर जलन कम ना हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।


यूरिन इंफेक्‍शन के लक्षण
यूरिन इंफेक्‍शन होने पर आमतौर पर नीचे बताए गए लक्षण महसूस होते हैं –

बार-बार यूरिन करने का मन करना मगर यूरिन का नहीं निकलना
यूरिन करते समय तेज जलन होना
यूरिन को कंट्रोल करने में मुश्किल होना
पेट के निचले हिस्‍से और पेल्विक एरिया में दर्द का होना।
वेजाइना में दर्द होना।
एक्‍स्‍ट्रा डिस्‍चार्ज और दुर्गंध आना।
बार-बार बुखार आना और उलटी का मन होना
याद रखें की कई बार सार्वजनिक बाथरूम इस्तेमाल करने से भी इंफेक्‍शन हो जाता है। इसलिए आप सार्वजनिक बाथरूम को सावधानी के साथ ही इस्तेमाल करें।