Ad Code

मुंहासों को एक दिन में गायब करेंगे यह असरदार उपाय - Home Remedies For Pimples Removal in 1 Day

हर कोई अपनी जिंदगी में कभी न कभी मुंहासों की समस्या से जरूर गुजरा होगा। अच्छी बात यह है कि मुंहासों से निपटने के लिए आपके पास असंख्य तरीके हैं। इनमें दवाएं, जड़ी-बूटियां, क्रीम और कुछ घरेलू उपाय शामिल हैं। कुछ उपाय तो ऐसे हैं, जो महज एक दिन में मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।


आपकी त्वचा पर कौन सा उपाय काम करेगा, यह पता करने के बाद आप निम्नलिखित बेहतरीन उपाय में से कोई उपाय अपना सकते हैं:


1. बर्फ लगाएं
बर्फ का इस्तेमाल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल कूलिंग मेथड मुंहासों पर बेहतर तरीके से काम करता है। इसके साथ ही यह मेथड त्वचा में गांठ, नोड्यूल्स (असामान्य तरीके से ऊतकों का बढ़ जाना), पोस्ट्यूल्स (दाना) और पैपूल्स (छोटे दाने) पर भी काम करता है। इससे आपको मुंहासों से जल्द आराम मिलेगा। इसके बावजूद आपके मुंहासे खत्म न हों, तो इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं। कुछ ही दिनों फर्क दिखने लगेगा।


सामग्री:
बर्फ
लगाने का तरीका: 
बर्फ लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
इसके बाद बर्फ को किसी कपड़े या तैलिए में लपेटें।
मुंहासों पर कपड़े में लपेटी हुई बर्फ से सिर्फ 1 मिनट तक सिकाई करें।
अगर आपके मुंहासों में सूजन है, तो यही प्रक्रिया प्रत्येक पांच-पांच मिनट के अंतराल में दोहराएं।


2. अप्लाई करें मास्क
अगर आप मुंहासों की समस्या को और नहीं बढ़ाना चाहते तो बार-बार अपने मुंहासों को हाथ लगाने से बचें। इसके साथ ही मास्क ट्रीटमेंट अप्लाई करें। यकीन मानिए इस उपाय से जल्द मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।


सामग्री: 
आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त बाजार से ख़रीदा हुआ फेस मास्क

लगाने का तरीका: 
मास्क का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
अब मास्क ट्रीटमेंट के लिए ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करें जो स्किन को साफ रख सकता है मसलन चारकोल, सलफर क्ले, एज़टेक क्ले आदि।
15 से 20 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगाए रखें।

3. टूथपेस्ट इस्तेमाल करें
यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि मुंहासों पर भला कौन टूथपेस्ट लगाता है। लेकिन यकीन मानिए टूथपेस्ट मुंहासों से जल्द छुटकारा दिलाने में कारगर उपायों में से एक है। दरअसल टूथपेस्ट में सिलिका होता है, जो इसे प्रभावशाली बनाता है। इससे आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे।

सामग्री: 
टूथपेस्ट
लगाने का तरीका:
टूथपेस्ट को रात को सोने से पहले अपने मुंहासों पर लगाएं।
सुबह नींद से उठकर चेहरा धो लें।

4. लगाएं अंडे का सफेद भाग
अंडे का सफेद भाग मुंहासों और चेहरे के दाग को हटाने में कारगर है। इसमें विटामिन ओर एमिनो एसिड होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को पुनः बनने में मदद करते हैं।

सामग्री: 
तीन अण्डों का सफेद भाग
लगाने का तरीका:

  1. इसे लगाने के लिए सबसे पहले तीन अंडों के सफेद भाग को अलग कर लें।
  2. तीन मिनट तक अंडे के सफ़ेद भाग को फेटें।
  3. अब अपनी अंगुलियों की मदद से अंडे के सफेद को भाग को मुंहासों पर लगाएं।
  4. कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।
  5. इसी प्रक्रिया को चार बार दोहराएं।
  6. मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें।
  7. सूखने पर चेहरे को सादे पानी से धो लें। 
  8. चेहरे पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं। 


5. यूज करें बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा मुंहासों से छुटकारा दिलाने के लिए बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंहासों से बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके साथ ही बेकिंग सोडा त्वचा की नई कोशिकाओं को बनने में भी मदद करता है।

सामग्री: 
बेकिंग सोडा
पानी

लगाने का तरीका:

  • बेकिंग सोडा और पानी को समान मात्रा में मिलाएं।
  • ध्यान रखें कि आपका मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए।
  • इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें।
  • सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें।


मुंहासों की समस्या से हर कोई दो-चार होता है। हर कोई मुंहासों से जल्द छुटकारा पाना चाहता है। अगर आप भी इसे लेकर परेशान हैं, तो इसके लिए यहां बताए गए सुझावों को अपनाएं। यकीन मानिए, जल्द इन उपायों से आपको आराम मिलने लगेगा।