Ad Code

Home remedies for Leucoderma - सफेद दाग मिटाने के घरेलू उपाय

सफेद दाग को ल्यूकोडर्मा (Leucoderma) या विटिलिगो (Vitiligo) के नाम से भी जाना जाता है। विटिलिगो एक ऐसा विकार होता है, जिससे शरीर के विभिन्न भागों की त्वचा पर सफेद दाग बनने लगते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं, इन कोशिकाओं को मेलेनोसाइट्स (Melanocytes) कहा जाता है।


अगर सफेद दाग शरीर पर बहुत अधिक दिखने लगें तो जल्द से जल्द डॉक्टर को जरूर दिखाएं। विटिलिगो के शुरूआती लक्षणों को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का भी उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सफेद दाग हटाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं। ये उपाय सफेद दाग मिटाने में आपकी मदद करेंगे।


सफेद दाग हटाने का उपाय है लाल मिट्टी से बना मास्क - Safed daag hatane ka upay laal mitti se bana mask
विटिलिगो का इलाज करने के लिए लाल मिट्टी से बने मास्क का इस्तेमाल करें। यह ज्यादातर पहाड़ों या नदियों के आसपास मिलती है। इसे आप बाजार से भी खरीद सकते हैं। लाल मिट्टी में त्वचा के लिए कई फायदे मौजूद होते हैं। लाल मिट्टी में आयरन ऑक्साइड होता है जो कि त्वचा के लिए बेहद आवश्यक पोषक तत्व है। यह पोषक तत्व त्वचा को निखारने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम भी हो जाती है।


आप कई तरह से लाल मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं:

पहला तरीका:
सामग्री:
तीन कप लाल मिट्टी।
आधा कप पानी।

बनाने व उपयोग करने का तरीका:
सबसे पहले तीन कप लाल मिट्टी को आधा कप पानी में मिला लें।
अब मिश्रण को अपने नहाने की बाल्टी में या फिर बाथ टब में मिला दें। बाल्टी में आप अपनी पसंद का कोई तेल भी मिला सकते हैं।
अब इस पानी से कम से कम 15 मिनट तक नहाएं।

दूसरा तरीका: 
सामग्री:
एक बड़ा चम्मच लाल मिट्टी।
एक बड़ा चम्मच अदरक का जूस।


बनाने व उपयोग करने का तरीका:
सबसे पहले लाल मिट्टी और अदरक के जूस को मिला लें।
पहले प्रभावित क्षेत्र को किसी शीतल साबुन से धोएं और फिर उस जगह को तौलिए से पोछ लें।
फिर प्रभावित क्षेत्र पर इस मिश्रण को लगाएं।
जब तक मिश्रण सूख न जाए तब तक इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
अब प्रभावित क्षेत्र को ठंडे पानी से धो लें।
इस उपाय को हफ्ते में तीन से चार बार दोहराएं।


सफेद दाग मिटाने का नुस्खा है नारियल तेल - Safed daag mitane ka nuskha hai nariyal tel 

नारियल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और त्वचा के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। साथ ही, नारियल के तेल में एमोलिएंट होते हैं जो सफेद दाग का इलाज करते हैं। सफेद दाग के कारण त्वचा के रंग में कमी आने लगती है, ऐसे में नारियल का तेल त्वचा में मेलेनोसाइटस (melanocytes) का उत्पादन करने में मदद करता हैं। परिणामवरूप, आपकी त्वचा और भी बेहतर होने लगती है।


इसके अलावा, नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया को साफ करते हैं।  आपको बस कुछ हफ्तों तक रोजाना पूरे दिन में तीन से चार बार नारियल तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाना है। नारियल का तेल लगाने से आपकी त्वचा को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।